होम सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले पूरे सत्र के लिए निलंबित होंगे : बिड़ला

Alert Star Digital Team Mar 4, 2020 12:25 PM

सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले पूरे सत्र के लिए निलंबित होंगे : बिड़ला

सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले पूरे सत्र के लिए निलंबित होंगे : बिड़ला

सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले पूरे सत्र के लिए निलंबित होंगे : बिड़ला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार को सभी सांसदों को चेतावनी दी कि हंगामा करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने वालों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि बिड़ला ने यह टिप्पणी यहां चैंबर में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक के दौरान की।

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के पोडियम के पास आने वाले और सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, 'सदन की कार्यवाही के दौरान एकत्रित होकर वेल की तरफ आने वाले और हंगामा खड़ा कर सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश करने वालों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।'

लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को सदन में तख्तियां (प्लेकार्ड) न दिखाने की चेतावनी दी।

बिड़ला ने कहा, 'सदन में प्लेकार्ड लाना अच्छा नहीं है। विपक्षी दलों को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्लेकार्ड लाया जाना चाहिए या नहीं। सदन सभी की सहमति से चलता है।'

लोकसभा अध्यक्ष सदन को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वह सभी सांसदों से सदन को चलाने में सहयोग करने का अनुरोध कर रहे हैं।

संसद में कुछ भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच हुई हाथापाई के एक दिन बाद बिड़ला ने दोनों दलों के नेताओं से अपने मुद्दे सुलझाने के लिए कहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)