होम मथुरा में बोले सीएम योगी, कहा- PM मोदी और मेरे कंधों पर है सैकड़ो सालों के कामों की जिम्मेदारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2020 12:15 PM

मथुरा में बोले सीएम योगी, कहा- PM मोदी और मेरे कंधों पर है सैकड़ो सालों के कामों की जिम्मेदारी

मथुरा में बोले सीएम योगी, कहा- PM मोदी और मेरे कंधों पर है सैकड़ो सालों के कामों की जिम्मेदारी

मथुरा में बोले सीएम योगी, कहा- PM मोदी और मेरे कंधों पर है सैकड़ो सालों के कामों की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो रक्षा, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए कहा, 'गो माता को न कटने देंगे और न ही लाठी खाने देंगे।' उन्होंने कहा कि गोपालन और गो संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। गोवंश में खुरपका और मुंहपका के कारण यहां के उत्पाद विश्व स्तर पर पकड़ नहीं बना पा रहे थे। इसलिए इन बीमारियों को खत्म करने के लिए कार्य किया जा रहे हैं, जिससे दुनिया में दूध और घी से बने उत्पादों की मांग बढ़ेगी।

मथुरा के बरसाना में स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज में रंगोत्सव कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण और राधे जी यहां प्रकट हुए थे। हमारे पूर्वजों ने हमारी समृद्ध परम्परा को संजोकर रखा। यहां के कण-कण में बांके बिहारी जी के दर्शन होते हैं। ब्रज की पवित्रता, सात्विकता और वैष्णों भाव का अहसास पूरी दुनिया करती है।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन

योगी ने कहा कि तीन वर्ष पहले जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, तब संस्कृति और सांस्कृतिक व्यवस्था के लिए क्या करना है, इस पर विचार शुरु हुआ। ब्रज क्षेत्र को तीर्थ बनाने की बात हुई। मैंने कहा तीर्थ बने, लेकिन शासकीय मान्यता भी मिले। सात पवित्र स्थल बनाए गए, जिनके संस्कृतिक और भौतिक विकास की योजना के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया।

PM मोदी और मेरे कंधों पर है सैकड़ो सालों के कामों की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे भगवान ने सैकड़ों सालों के कामों के समाधान की जिम्मेदारी पीएम मोदी और मेरे कंधों पर दे दी है। तीन साल पहले अयोध्या में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिससे पूरी दुनिया जुड़ी थी। योगी ने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भक्ति की ताकत का ही नतीजा है कि देखते ही देखते 500 वर्षों की समस्या का समाधान एक झटके में हो गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)