होम भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले मोदी विकास ही हमारा मूल मंत्र है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 07:34 PM

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले मोदी विकास ही हमारा मूल मंत्र है

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले मोदी विकास ही हमारा मूल मंत्र है

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले मोदी विकास ही हमारा मूल मंत्र है

विकास और केवल विकास ही हमारा मूल मंत्र है. विकास के माध्यम से देश की सेवा यही हमारी राजनैतिक सक्रियता का उद्देश्य है. हमें ध्यान में रखना है कि शांति, एकता और सद्भावना, यह विकास की पूर्व शर्त है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि शांति, एकता और सद्भावना के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारे विचारों से, हमारी वाणी से, और हमारे कार्य से (मनसा, वाचा, कर्मणा) निरंतर झलकती रहे. मैं सभी सांसदों से अपील करूंगा कि शांति, एकता और सद्भावना बरकरार रखने के लिए सामूहिक प्रयासों में हम अग्रणी रहकर उनका नेतृत्व करें.

मैं आप सभी से यह भी आग्रह करूंगा कि हम खुद को केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि भारत माता के लाल माने और इस महत्ती दायित्व का निर्वाहन करें. भारत माँ के लाल के नाते शांति, एकता और सद्भावना के लिए अनथक प्रयासों में हमें लगे रहना है. ध्यान में रहे कि समाज में ऐसे भी लोग हैं जो दलहित से प्रेरित है, जबकि हम व्यापक देशहित से प्रेरणा पाते हैं. यह दलहित और देशहित के बीच एक तरह की रस्साकशी है और हमें देशहित के लिए इसमें विजयी ही होना है.

हम यह लड़ाई केवल भाजपा के कार्यकर्ता के नाते ही नहीं बल्कि भारत माता के लाल के नाते लड़ रहे हैं. इस संघर्ष का हमारा उद्देश्य "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" यही है.
मुझे बड़ा दुःख होता है, जब मैं देखता हूं कि कुछ लोग "भारत माता की जय" जैसे नारे को भी संदेह की निगाहों से देखते हैं, और उन्हें उनमें कुछ अजीब

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)