होम राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में बारिश शुरू, 14 फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 29, 2020 08:16 PM

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में बारिश शुरू, 14 फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में बारिश शुरू, 14 फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में बारिश शुरू, 14 फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम ने मिजाज बदला है। दिल्ली-गुरुग्राम सहित एनसीआर के अन्य इलाकों अचानक तेज बारिश हो रही है। बारिश के साथ चली हवाओं ने मौसम को फिर ठंडा कर दिया है। बारिश के कारण से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 14 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है। विमानों को लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और जयपुर एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

दिल्लीवासियों के लिए शनिवार को सुबह की शुरुआत ठंडी-ठंडी ताजगी भरी हवाओं के साथ हुई थी। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटों के साथ सतह पर तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर ओले पड़ने का अनुमान जताया था। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गर्मियों को लेकर अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को कहा कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में 'सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की उम्मीद' है। विभाग ने कहा कि इस मौसम (मार्च से मई) में लू (हीट वेव) की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा रहेगी।

विभाग ने कहा, कोर हीटवेव वाले क्षेत्रों में मार्च से मई 2020 के दौरान इस बात की संभावना 43 फीसदी ज्यादा है कि तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। जिन इलाकों में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा उनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)