होम उप्र में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 29, 2020 08:06 PM

उप्र में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास

उप्र में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास

उप्र में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास

 प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने काले झंडे दिखाने वालों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी यहां दिव्यांगजन और बुजुर्गो को सहायता उपकरण बांटने पहुंचे थे। जिन लोगों ने मोदी को काले झंडे दिखाए, वे लोग किस संगठन से जुड़े हैं अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि अभी पूछताछ जारी है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शनकारी विरोध जता रहे थे। मोदी के भाषण के दौरान मीडिया गैलरी के पीछे से आए प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही काला झंडा दिखाकर नारेबाजी की कोशिश की, उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें बचाकर वहां से बाहर निकाला। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)