होम गृह मंत्री अमित शाह ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना की

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 29, 2020 02:54 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना की

गृह मंत्री अमित शाह ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना की

गृह मंत्री अमित शाह ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना की

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समुद्र किनारे स्थित तीर्थ नगरी पुरी पहुंचे और श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। ओडिसा के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने कड़ी सुरक्षा सुरक्षा के बीच दौरे के दूसरे दिन 12वीं सदी में बने इस मंदिर के दर्शन किए और त्रिमूर्ति- भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया।  केंद्रीय मंत्रियों- धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी और प्रह्लाद सिंह पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के साथ गृह मंत्री सुबह में मंदिर पहुंचे। भाजपा प्रदेश इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती भी मौजूद थे जब शाह का मंदिर के सिंह द्वार के पास स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 मिनट रुकने के दौरान शाह ने मंदिर के गर्भ गृह के पास दर्श किए और दीप जलाकर प्रार्थना की।  शाह के पारिवारिक पुजारी रघुनाथ गोच्चिकर ने बताया कि मुख्य मंदिर के भीतर पूजा करने के अलावा गृह मंत्री ने परिसर के आस-पास का भी भ्रमण किया और देवी विमला और महालक्ष्मी मंदिर भी गए।  उन्होंने बताया कि शाह पहले भी कई बार श्री जगन्नाथ मंदिर आ चुके हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वह पहली बार मंदिर आए हैं। शाह का स्वागत पुरी के जिला कलक्टर बलवंत सिंह, मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने किया। बाद में गृह मंत्री राज्य की राजधानी में स्थित भगवान शिव के लिंगराज मंदिर पहुंचे।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)