होम इराक में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2020 01:48 PM

इराक में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि

इराक में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि

इराक में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि

इराक ने देश के उत्तरी प्रांत किरकुक में कोरोनोवायरस के एक नए मामले की घोषणा की है, जिससे इस मध्य पूर्वी देश में कोरोनावायरस के कन्फर्म मामलों की संख्या सात हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसे 51 वर्षीय एक इराकी शख्स के कोरोनोवायरस से संक्रमित होने के एक नए मामले का पता चला है, जो पड़ोसी ईरान से इराक लौटा था। एक अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार उसे क्वारन्टीन में रखा गया है।

इससे पहले, मंत्रालय ने एक बयान में इराकी राजधानी बगदाद में एक इराकी युवक के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के एक मामले की घोषणा की थी, वह भी पड़ोसी ईरान से बगदाद लौटा था।

हाल ही में, इराकी अधिकारियों ने नजफ और किरकुक प्रांतों में इस बीमारी के मामलों की पुष्टि होने के बाद कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)