होम दक्षिण कोरिया में घातक कोरोना वायरस के 60 नए मामले सामने आए
दक्षिण कोरिया में घातक कोरोना वायरस के 60 नए मामले सामने आए
दक्षिण कोरिया में घातक कोरोना वायरस के 60 और मामले सामने आए हैं । इसी के साथ देश में वायरस के कुल पुष्ट मामले 893 हो गए हैं। चीन के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले दक्षिण कोरिया में हैं। कोरिया रोग नियंत्रण एवं निरोध केन्द्र (केसीडीसी) ने यह जानकारी दी। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर आठ हो गई है।केसीडीसी ने कहा कि वायरस के नए सर्वाधिक 49 मामले उत्तर येओंगसांग प्रांत के दाएगू शहर के हैं। तीन दिन पहले तक केसीडीसी ने कहा था कि देश में रोजाना संक्रमण के मामलों में 200 से अधिक की वृद्धि हो रही है। दक्षिण कोरिया में हाल के कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक तेज वृद्धि हुई है जहां दक्षिणी शहर दाएगू के एक धार्मिक प्रतिष्ठान में पिछले हफ्ते संक्रमण के कई मामले सामने आए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।