होम कश्मीर मुद्दा अच्छे तरीके से नहीं उठाने की बात गलत : पाकिस्तान विदेश मंत्रालय

Alert Star Digital Team Feb 6, 2020 09:07 PM

कश्मीर मुद्दा अच्छे तरीके से नहीं उठाने की बात गलत : पाकिस्तान विदेश मंत्रालय

कश्मीर मुद्दा अच्छे तरीके से नहीं उठाने की बात गलत : पाकिस्तान विदेश मंत्रालय

कश्मीर मुद्दा अच्छे तरीके से नहीं उठाने की बात गलत : पाकिस्तान विदेश मंत्रालय

 पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात को गलत बताया कि उसने कश्मीर मुद्दे को विश्व स्तर पर अच्छे तरीके से नहीं उठाया है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की विदेश नीति कश्मीर पर केंद्रित है। पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने हाल में देश की संसद में कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे को बहुत बेहतर तरीके से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाया लेकिन देश के विदेश मंत्रालय समेत कई सरकारी संस्थानों की तरफ से उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कश्मीर मुद्दा विदेश मंत्रालय की शीर्ष प्राथमिकता में है और इसकी नीतियां सरकार के निर्देशों के अनुरूप होती हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, कश्मीर में मानवाधिकार के हालात को लेकर लगातार इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के संपर्क में बना हुआ है। ओआईसी ने कश्मीर पर कई प्रस्ताव पास किए हैं और दशकों से ओआईसी का कश्मीर संपर्क समूह इस मुद्दे को जिंदा रखे हुए है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल में मलेशिया दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में ओआईसी को कठघरे में खड़े करते हुए कहा था कि मुस्लिम देश आज आपस में इतने विभाजित हैं कि उनका संगठन ओआईसी कश्मीर पर एक बैठक तक नहीं बुला पा रहा है।

लेकिन, फारूकी ने कहा, "ओआईसी कश्मीर पर पाकिस्तान का सबसे बड़ा समर्थक है।"

ओआईसी पर सऊदी अरब की मजबूत पकड़ है और पाकिस्तान को अपनी खराब आर्थिक स्थिति के लिए सऊदी अरब की मदद की जरूरत पड़ती रहती है।

फारूकी ने बताया कि पांच फरवरी को पाकिस्तान के साथ-साथ विदेश में सभी पाकिस्तानी मिशनों में 'कश्मीर एकजुटता दिवस' मनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्षविराम उल्लंघन, विशेष रूप से तीन फरवरी को हुए संघर्षविराम उल्लंघन पर भारत से कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)