होम शाहीनबाग फायरिंग : आरोपी कपिल गुर्जर की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ी

Alert Star Digital Team Feb 6, 2020 08:53 PM

शाहीनबाग फायरिंग : आरोपी कपिल गुर्जर की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ी

शाहीनबाग फायरिंग : आरोपी कपिल गुर्जर की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ी

शाहीनबाग फायरिंग : आरोपी कपिल गुर्जर की पुलिस हिरासत 2 दिन बढ़ी

 दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को शाहीनबाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर की पुलिस हिरासत को और दो दिनों के लिए बढ़ा दिया। ऐसा कपिल की कारस्तानी को पुलिस द्वारा बड़ी साजिश का हिस्सा बताए जाने के बाद किया गया। कपिल, पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके का रहने वाला है। कपिल ने एक फरवरी को प्रदर्शन कर रहे लोगों को जगह को खाली करने की चेतावनी देने के बाद हवा में तीन गोलियां दागी थीं और सांप्रदायिक नारे भी लगाए थे।

कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गुर्जर को गुरुवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने उसकी तीन दिन की हिरासत मांगी, लेकिन मुख्य महानगर दंडाधिकारी गुरमोहिना कौर ने सिर्फ दो दिन हिरासत में रखने की अनुमति दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)