होम दिल्ली चुनावः सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस दिल्ली में सबको चौका सकती है, जैसे हरियाणा में किया था

Alert Star Digital Team Feb 6, 2020 08:51 PM

दिल्ली चुनावः सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस दिल्ली में सबको चौका सकती है, जैसे हरियाणा में किया था

दिल्ली चुनावः सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस दिल्ली में सबको चौका सकती है, जैसे हरियाणा में किया था

दिल्ली चुनावः सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस दिल्ली में सबको चौका सकती है, जैसे हरियाणा में किया था

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेस दिल्ली में उसी तरह से सबको चौका सकती है, जैसे पिछले साल हरियाणा में किया था।

दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को शाम को प्रचार थम गया। सुरजेवाला ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, " हरियाणा में कुछ चैनल कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दे रहे थे, लेकिन हमने 31 सीटें जीतीं। यह फिर से होने जा रहा है।"

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा व दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ 'आप' को "झूठों की सरकार और झूठों के सरदार' बताते हुए सुरजेवाला ने उन पर दिल्ली में स्वास्थ्य, प्रदूषण से राहत देने, शिक्षा, पीने के साफ पानी की आपूर्ति और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह "दहशत' में हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस बार भी भाजपा तीन से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती है, जो उसने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतीं थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)