होम महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उद्धव को लिखित में देना पड़ा था सोनिया गांधी को आश्वासन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2020 07:43 PM

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उद्धव को लिखित में देना पड़ा था सोनिया गांधी को आश्वासन

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उद्धव को लिखित में देना पड़ा था सोनिया गांधी को आश्वासन

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उद्धव को लिखित में देना पड़ा था सोनिया गांधी को आश्वासन

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को कांग्रेस को लिखित आश्वासन देना पड़ा था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने इसका खुलासा किया है। अशोक चव्हाण ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिव सेना से लिखित में यह आश्वासन मांगा था कि महाराष्ट्र में सरकार संविधान के दायरे में काम करेगी। उद्धव सरकार में लोक निर्माण मंत्री ने रविवार को नांदेड़ में एक सभा के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे कि राज्य सरकार हर हाल में संविधान के दायरे में काम करेगी। अशोक चव्हाण ने कहा कि सोनिया गांधी ने बताया कि हमें शिव सेना से पहले यह लिखित में लेना होगा कि सरकार को संविधान के दायरे में काम करना चाहिए। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। हमसे कहा गया कि हम यह उद्धव ठाकरे को बता दें।

अशोक चव्हाण ने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को यह भी बताया था कि अगर सरकार उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करती है तो कांग्रेस को उससे अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमने यह बात ठाकरे के बता दी थी। वह इससे सहमत थे और हमने सरकार बनाई।'

फडणवीस का तंज :
अशोक चव्हाण के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना को महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार बनाने से पहले किए गए 'करारों' को स्पष्ट करना चाहिए। फडणवीस ने कहा, 'गठबंधन में शामिल दलों को अगर विश्वास (शिवसेना पर) नहीं है तो शिवसेना सरकार में क्यों है?'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)