होम गणतंत्र दिवस पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जैश के पांच आतंकी गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2020 07:09 PM

गणतंत्र दिवस पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जैश के पांच आतंकी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जैश के पांच आतंकी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जैश के पांच आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ीआतंकी साजिश को नाकाम किया है। J&Kपुलिस नेजैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहे थे।सूत्रों से मिलीजानकारी के मुताबिकश्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आतंकी 26 जनवरी को ग्रेनेड से हमला करने की तैयारी में थे।आतंकियों के पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। इनकी आतंकियों की पहचानएजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख, इमतीयाज अहमद चिकला, साहिल फारूक गोजरी और नसीर अहमद मीर शामिल है।गौरतलब है कि इससे पहले डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया था। एक अन्य साथी भागने में कामयाब रहा जिसके खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया थाकि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य हारून वानी मारा गया, जो ए ++ श्रेणी का आतंकवादी था। वह जिले के गट्टा इलाके का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि एक अन्य आतंकवादी बर्फीले क्षेत्रों की ओर भाग गया और उसे पकड़ने के लिए अभियान जारी है। इन आतंकियों सेएक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, 73 कारतूस, एक चीनी ग्रेनेड और एक रेडियो सेट बरामद किए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)