होम फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन उपद्रव में मरने वालों की संख्या सात हुई
फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन उपद्रव में मरने वालों की संख्या सात हुई
. जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बीस दिसम्बर को हुए उपद्रव में घायल एक युवक की मौत हो जाने से अब मरने वालों की संख्या अब छह से बढ़कर सात हो गई है.
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय अबरार निवासी मसरूरगंज थाना रसूलपुर फिरोजाबाद बीस दिसम्बर को घायल हो गया था जिसका इलाज दिल्ली में हो रहा था और 10 जनवरी को वह डिस्चार्ज होकर आया था जिसकी मृत्यु रविवार को हो गई. एसपी सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा कि डिस्चार्ज होने के बाद उसकी मृत्यु किन कारणों से हुई है. शव का पोस्टमार्टम रविवार रात में जिला अस्पताल में कराया गया और पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्था में देर रात मोहम्मदगंज कब्रिस्तान में शांतिपूर्ण एवं गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया.
गौरतलब है कि फिरोजाबाद में बीस दिसम्बर को शुक्रवार नमाज के बाद थाना दक्षिण क्षेत्र नालबंद चैकी से उपद्रव की शुरुआत हुई थी और यह थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी चैराहे पर भी भी उपद्रव हुआ जिसमें अबरार गोली लगने का शिकार हो गया था. उस दिन आगजनी, तोड़फोड़, पथराव व फायरिंग हुई थी जिसमें पुलिसकर्मी एवं तमाम जनता के लोग घायल हुए थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।