होम अफसोस! नहीं बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश
अफसोस! नहीं बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश
भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश व ओले गिरने के भी आसार हैं।
इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घने कोहरे की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी कोहरा का कहर रहेगा। वहीं बिहार में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों ठंड ज्यादा रहेगी। यहां अगले कुछ दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।
सूत्रों के अनुसार देश के माैसमी सिस्टम पर नजर डालें तो एक न्यू फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू कश्मीर के पास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर है। ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की गरज व ओलों संग कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
देश के बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। यूपी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब व हरियाणा में भी दिन के तापमान में 5-7 डिग्री सेल्यियस की गिरावट के आसार हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।