होम आर्मी चीफ नरवाने ने कहा- भविष्य की हर चुनौती के लिए हम तैयार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 11, 2020 01:10 PM

आर्मी चीफ नरवाने ने कहा- भविष्य की हर चुनौती के लिए हम तैयार

आर्मी चीफ नरवाने ने कहा- भविष्य की हर चुनौती के लिए हम तैयार

आर्मी चीफ नरवाने ने कहा- भविष्य की हर चुनौती के लिए हम तैयार

भारतीय सेना के नए चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने आज मीडिया से बातचीत की। इस दौरान नरवाने ने कहा कि हम भविष्य की हर चुनौती के लिए तैयार है। हमें भविष्य के लिए प्रशिक्षित होना होगा और यही वह समय है जहां हम प्रशिक्षण का जोर दे सकते है। नरवाने ने कहा कि सेना का हर जवान हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारे सफलता का कारण भी। पीओके को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि यह एक संसदीय संकल्प है कि संपूर्ण जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। यदि संसद यह चाहती है, तो उस क्षेत्र (पीओके) को भी हमारा होना चाहिए। जब हमें उस आशय के आदेश मिलेंगे, तो हम उचित कार्रवाई करेंगेसीडीएस गठन और सैन्य मामलों के विभाग के निर्माण पर बोलते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि यह एकीकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और हम अपनी ओर से यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सफल हो। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेना के रूप में, हम भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हैं, और वह हर समय हमारे कार्यों में हमारा मार्गदर्शन करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)