होम 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी सीतारमण

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 9, 2020 12:41 PM

1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी सीतारमण

1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी सीतारमण

1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी सीतारमण

 संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने 31 जनवरी से बजट सत्र बुलाए जाने की सिफारिश की है। सूत्रों के मुताबिक 31 जनवरी से 3 अप्रैल के बीच बजट सत्र दो राउंड में चलाए जाने की सिफारिश की गई है। बजट सत्र पिछले साल की तरह ही एक फरवरी को पेश किया जाएगा।

बता दें कि मोदी सरकार के दौर में आम बजट को फरवरी के पहले सप्ताह में पेश करने की शुरुआत की गई है। इससे पहले फरवरी के आखिरी सप्ताह में बजट पेश किए जाने की परंपरा थी। सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित होगा, जबकि दूसरे राउंड में 2 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक संसद चलेगी।

बता दें कि बजट सत्र के दो चरणों के बीच आमतौर पर एक महीने का वक्त रहता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि संसदीय समितियां विभिन्न मंत्रालयों को किए गए बजट के आवंटन का परीक्षण कर सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)