होम सावरकर को समलैंगिक बताने पर अब NCP भी कांग्रेस पर भड़की, कही ये बड़ी बात

Alert Star Digital Team Jan 4, 2020 12:25 PM

सावरकर को समलैंगिक बताने पर अब NCP भी कांग्रेस पर भड़की, कही ये बड़ी बात

सावरकर को समलैंगिक बताने पर अब NCP भी कांग्रेस पर भड़की, कही ये बड़ी बात

सावरकर को समलैंगिक बताने पर अब NCP भी कांग्रेस पर भड़की, कही ये बड़ी बात

 कांग्रेस सेवादल की बुकलेट में विनायक दामोदर सावरकर के बारे में विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। इस पूरे विवाद को लेकर जहां भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है तो वहीं, महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी शिवसेना ने कहा है कि कांग्रेस के दिमाग में गंदगी भरी है। दरअसल भोपाल में कांग्रेस सेवादल ने विनायक दामोदर सावरकर को लेकर एक बुकलेट छापी है, जिसमें लिखा गया है कि सावरकर और नाथूराम गोडसे के बीच समलैंगिक संबंध थे। इस मामले को लेकर कांग्रेस पर भड़कते हुए अब एनसीपी ने भी बड़ा बयान दिया है।

'इस तरह से किसी के बारे में आपत्तिजनक लेख लिखना गलत'

एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने सावरकर को लेकर चल रहे विवाद पर कहा, 'इस तरह से किसी के बारे में आपत्तिजनक लेख लिखना गलत है। वैचारिक मतभेद ठीक हैं, लेकिन किसी के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, खासकर तब, जब वह व्यक्ति (सावरकर) जीवित नहीं हैं। उस विवादित बुकलेट को वापस लिया जाना चाहिए।' आपको बता दें कि कांग्रेस सेवादल की इस बुकलेट में सावरकर को लेकर कई ऐसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिन्हें लेकर विवाद हो रहा है।

This is my textarea to be replaced with your text...

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)