होम DRDO के कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ये दशक तय करेगा विश्व में भारत का स्थान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 2, 2020 07:25 PM

DRDO के कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ये दशक तय करेगा विश्व में भारत का स्थान

DRDO के कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ये दशक तय करेगा विश्व में भारत का स्थान

DRDO के कार्यक्रम में बोले PM मोदी- ये दशक तय करेगा विश्व में भारत का स्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बेंगलुरु (Bengaluru) में डीआरडीओ (DRDO) के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 5 यंग साइंटिस्ट लैब का उद्घाटन करने पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दशक भारत के लिए बहुत जरूरी है. पीएम ने कहा कि यह दशक दुनिया में भारत का स्थान तय करने का है. पीएम ने कहा कि न्यू और ओल्ड इंडिया के बीच संचार बहुत जरूरी है. यंग इंडिया भारत का भविष्य बदल रहा है.

पीएम ने कहा कि ये संयोग ही है कि अभी कुछ समय पहले में तुमकुर में किसानों के कार्यक्रम में था और अब यहां देश के जवान और अनुसंधान कि चिंता करने वाले आप सभी साथियों के बीच में हूं और कल मुझे साइंस कांग्रेस में जाना है. DRDO में सबसे अच्छे दिमाग साथ काम कर रहे
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे संतोष है कि Advanced Technologies के क्षेत्र में 5 लैब्स स्थापित करने के सुझाव पर गंभीरता से काम हुआ और आज बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई में 5 ऐसे संस्थान शुरु हो रहे हैं. पीएम ने कहा कि आज डीआरडीओ में सबसे अच्छे दिमाग एक साथ काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम तो एक शुरुआत है. पीएम ने कहा कि आपको ये ध्यान में रखना होगा कि 130 करोड़ भारतीयों का जीवन आसान और सुरक्षित बनाना आपकी जिम्मेदारी है, ये तो बस शुरुआत है. आपके सामने सिर्फ अगला 1 साल नहीं बल्कि अगला 1 दशक है. इस 1 दशक में DRDO का मीडियम और लॉन्ग टर्म रोडमैप क्या हो, इस पर बहुत गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.

'कोई भी काम आपके लिए असंभव नहीं'
पीएम ने कहा कि रामचरित मानस में कहा गया है कि कवन सो काज कठिन जग माहीं जो नहीं होत तात तुम्ह पाईं. इसका मतलब है कि दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जो आपसे हो नहीं सकता. मैं डीआरडीओ के लिए भी यही कहना चाहता हूं. आप अपने पंखों को पूरा फैलाइये और सारे अवसरों का इस्तेमाल कीजिए मैं आपके साथ हूं. इनोवेटर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए सरकार तैयार है.अपने नागरिकों और सीमाओं की रक्षा के लिए भविष्य की तकनीकों के लिए निवेश जरूरी है और आप इन जरूरतों को पूरा करने और न्यू इंडिया को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)