होम महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने कहा - मुझे टिकट नहीं मिलने के पीछे देवेंद्र फडणवीस

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 2, 2020 07:22 PM

महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने कहा - मुझे टिकट नहीं मिलने के पीछे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने कहा - मुझे टिकट नहीं मिलने के पीछे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने कहा - मुझे टिकट नहीं मिलने के पीछे देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने आरोप लगाया है कि उन्हें पार्टी का टिकट न मिलने के पीछे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हाथ है. एकनाथ खडसे ने मराठी समाचार चैनल 'एबीपी माझा' से बातचीत के दौरान देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग उनका राजनीतिक कॅरियर खत्म करना चाहते हैं.

एकनाथ खडसे ने कहा, 'भाजपा की प्रदेश कोर समिति के सदस्यों ने मुझे बताया कि देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन ने जलगांव जिले में मुक्तैनगर विधानसभा सीट से मुझे टिकट दिए जाने का विरोध किया था. उन्होंने मुझे टिकट दिए जाने की भाजपा की केंद्रीय समिति की इच्छा को भी नजरअंदाज किया.' एकनाथ खडसे ने कहा कि अब तक हुए तमाम घटनाक्रमों को देखने पर ऐसा लगता है कि कुछ लोग मेरे खिलाफ हैं और मेरा राजनीतिक कॅरियर खत्म कर देना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, 'महाराष्ट्र से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जैसे कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम बार बुलाया गया.'

जमीन सौदे में अनियमितता के आरोपों को लेकर एकनाथ खडसे को 2016 में भाजपा के नेतृत्व वाली तत्कालीन राज्य सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था. उस वक्त वह राज्य में राजस्व मंत्री थे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री थे. इसके बाद मंत्रिमंडल में उनकी कभी वापसी नहीं हो पाई. इसके बाद हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया. भाजपा ने खडसे के बजाय उनकी बेटी रोहिणी खडसे को मुक्तैनगर से टिकट दिया हालांकि वह शिवसेना के बागी चंद्रकांत पाटिल से हार गईं. एकनाथ खडसे से पहले पार्टी नेता पंकजा मुंडे भी बागी तेवर दिखा चुकी हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)