होम सीजफायर के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना का बयान, बढ़ेगी तनातनी?

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 11, 2025 07:35 PM

सीजफायर के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना का बयान, बढ़ेगी तनातनी?

सीजफायर के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना का बयान, बढ़ेगी तनातनी?

सीजफायर के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना का बयान, बढ़ेगी तनातनी?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच अमेरिका और विदेश मंत्रालय के सीजफायर की घोषणा के बावजूद, भारतीय वायुसेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। वायुसेना ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी सटीकता और प्रोफेशनलिज्म के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बेहद योजनाबद्ध और गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया।वायुसेना ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए।' इस पोस्ट में, वायु सेना ने आगे लिखा, 'चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भारतीय वायु सेना सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।'भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल के साथ ही आईबी और रॉ के प्रमुख मौजूद हैं। बैठक में आगे की रणनीति और शांति बनाए रखने के उपायों पर चर्चा हो रही है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की है। ट्रंप ने इस ऐतिहासिक फैसले पर दोनों देशों की तारीफ की है और इसे पूरी दुनिया के लिए नया मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि वह शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम करने के लिए मौजूद हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)