होम पाकिस्तानी सांसद ने नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ को बताया बुजदिल, बोले - पीएम मोदी का नाम तक न ले सके आप

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2025 05:17 PM

पाकिस्तानी सांसद ने नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ को बताया बुजदिल, बोले - पीएम मोदी का नाम तक न ले सके आप

पाकिस्तानी सांसद ने नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ को बताया बुजदिल, बोले - पीएम मोदी का नाम तक न ले सके आप

पाकिस्तानी सांसद ने नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ को बताया बुजदिल, बोले - पीएम मोदी का नाम तक न ले सके आप

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को किए गए हमले का भारत की तरफ से करारा जवाब दिया गया है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई का असर अब पाकिस्तान की संसद में भी दिखाई देने लगा है। एक पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ही 'बुजदिल' बता दिया है।

पाकिस्तान के सांसद शाहिद अहमद खट्टक ने नेशनल असेंबली में कहा, "भारत के रुख पर उनका (पीएम शहबाज शरीफ) कोई बयान नहीं आया है। मुझे टीपू सुल्तान का वो बयान याद आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर एक लश्कर का सरदार शेर हो और उसके साथ गीदड़ हों, तो वो शेरों की तरह लड़ते हैं। लेकिन, अगर शेरों के लश्कर का सरदार गीदड़ हो, तो वो लड़ नहीं सकते और जंग हार जाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "इस वक्त बॉर्डर पर खड़ा हमारा फौजी ये उम्मीद रखता है कि हमारा नेता, जो हमारा चेहरा है, जो हमारी ताकत का आइना है, वो सियासी तौर पर भी उतना ही दमदार हो। वो दुश्मन से मुकाबला करने की हिम्मत रखें, लेकिन जब आपका वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ) बुजदिल हो और वो मोदी का नाम तक न ले पाए, तो आप सीमा पर लड़ने वाले जवान को क्या संदेश दे रहे हैं?"

गुरुवार को ही एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के एक सदस्य और सेना के पूर्व मेजर ताहिर इकबाल अपनी बात रखते हुए रो पड़े थे।

पूर्व पाकिस्तानी मेजर ताहिर इकबाल ने नेशनल असेंबली में कहा था, "हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें। इस मुल्क की रक्षा करें।" ताहिर इकबाल ने कहा था कि अल्लाह ने चाहा कि पाकिस्तान बने और उन्होंने ही इस मुल्क को बनाया है। अब वही इसकी हिफाजत करेंगे।

उन्होंने रोते हुए कहा था, "अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं, माफी मांगते हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम तेरे बड़े गुनहगार हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)