होम आतंकवादियों पर कार्रवाई करे केंद्र, ‘इंडिया’ ब्लॉक सरकार के साथ: सुप्रिया सुले

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 1, 2025 08:23 PM

आतंकवादियों पर कार्रवाई करे केंद्र, ‘इंडिया’ ब्लॉक सरकार के साथ: सुप्रिया सुले

आतंकवादियों पर कार्रवाई करे केंद्र, ‘इंडिया’ ब्लॉक सरकार के साथ: सुप्रिया सुले

आतंकवादियों पर कार्रवाई करे केंद्र, ‘इंडिया’ ब्लॉक सरकार के साथ: सुप्रिया सुले

एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकवादी घटना पर कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार आतंकवादियों पर सख्त फैसले लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करे। ‘इंडिया’ ब्लॉक आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार के साथ है। को मीडिया से बातचीत के दौरान सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं साफ तौर पर कह दूं कि हमने केंद्र सरकार से वादा किया है और यह सच है कि इस मामले में ‘इंडिया’ ब्लॉक भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है और रहेगा। मेरा मानना है कि चाहे हम कैमरे पर बोलें, टीवी पर हों या सोशल मीडिया पर, हमें सोच-समझकर बोलना चाहिए। एक जिम्मेदार सांसद होने के नाते और एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और भी ज्यादा है। इस मामले में भारत सरकार जो भी फैसला लेगी, हम पूरी ताकत से उसका समर्थन करेंगे।केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जाति जनगणना को मंजूरी दिए जाने पर एनसीपी (सपा) नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि यह तो इंडिया ब्लॉक की मांग थी। चाहे वह राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों, हमारे सहयोगी और भाई अमोल कोल्हे हों, या फिर मैं खुद- हम सभी ने संसद में और सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से कई बार इस मांग को उठाया। हमारी मांग अब पूरी हो गई है। इसमें समय लग सकता है, लेकिन देर आए दुरुस्त आए।दें कि बुधवार को केंद्र सरकार ने जाति-जनगणना कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया। इस फैसले के बाद से विपक्षी दलों की ओर से क्रेडिट लेने की होड़ मच गई। कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी और बिहार में आरजेडी ने इसे अपनी जीत बताई है। हालांकि भाजपा ने भी इसका जवाब दिया है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस जाति-जनगणना कराने के लिए क्रेडिट तो ले रही है लेकिन, उसे सामने आकर जनता को ये भी बताना चाहिए कि जब इनकी सरकार देश में वर्षों तक रही, तब जाति-जनगणना क्यों नहीं कराई गई, यह सिर्फ जाति के नाम पर वोट की राजनीति करते रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)