होम Shahjahanpur : सदन के माध्यम से सांसद अरुण सागर ने पुवायां विधानसभा के खुटार में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की उठाई मांग

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Akash Saxena Feb 7, 2025 10:15 PM

Shahjahanpur : सदन के माध्यम से सांसद अरुण सागर ने पुवायां विधानसभा के खुटार में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की उठाई मांग

Shahjahanpur : सदन के माध्यम से सांसद अरुण सागर ने पुवायां विधानसभा के खुटार में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की उठाई मांग

Shahjahanpur : सदन के माध्यम से सांसद अरुण सागर ने पुवायां विधानसभा के खुटार में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की उठाई मांग

शाहजहाँपुर:में कृषि को बढ़ावा देने और युवाओं को कृषि के संबध में बारिकियों को समझाने के लिए सांसद अरुण सागर ने सदन में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है। उन्होंने नियम 377 अधिक सूचना देकर बताया कि संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर अनुसूचित बहुत क्षेत्र है। यहां गन्ना, धान और आलू की प्रमुख रूप से खेती होती है। इतना ही नही, फलों में आम और अमरूद की भी काफी उपज है। 

 

सांसद अरुण सागर ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि भ्रमण के दौरान तमाम लोग शाहजहांपुर में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग कर चुके हैं। इसमे कोई दोराये नही कि यहां पर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना होने से युवाओं को कृषि से संबंधित बारिकियों की जानकारी मिलेगी और वह कौशलयुक्त बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि बरेली मंंडल में कहीं भी कृषि विश्वविद्यालय नही है। इसलिए शाहजहांपुर में निकटवर्ती कृषि प्रधान जिलों को भी भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार के अनुरोध किया है कि पुवायां विधानसभा क्षेत्र के खुटार, जो गन्ना और धान की बंपर उपज के लिए पहचानते जाते हैं। यहां पर एक कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है।

 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि हर कार्य में सबसे अहम होता है कि उसकी बारिकियों को समझना। कृषि विश्वविद्यालय बनाने का सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द अनुरोध को स्वीकार किया जाएगा। ताकि शाहजहांपुर में युवाओं को कृषि से संबंधित बारिकियों को समझ हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बनने से आसपास जिलों को भी लाभ होगा और किसान और अच्छी फसल की पैदावार कर सकेंगे।

Akash Saxena

Akash Saxena

Mr. Akash Saxena is Chief Managing Editor at Aler Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)