होम कोई हम पर बुरी नजर नहीं डाल सकता, चीन सीमा पर खूब दहाड़े केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 10, 2023 10:02 PM

कोई हम पर बुरी नजर नहीं डाल सकता, चीन सीमा पर खूब दहाड़े केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कोई हम पर बुरी नजर नहीं डाल सकता, चीन सीमा पर खूब दहाड़े केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कोई हम पर बुरी नजर नहीं डाल सकता, चीन सीमा पर खूब दहाड़े केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को चीन सीमा पर उसे खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश शांतिपूर्ण ढंग से सो सकता है क्योंकि आईटीबीपी के जवान और हमारी सेना दिन-रात सेना पर पहरा दे रही है।

उन्होंने कहा कि हम गर्व से यह बात कह सकते हैं कि किसी में इतनी ताकत नहीं है कि हमारे ऊपर बुरी नजर डाल सके। केंद्रीय गृहमंत्री अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में बोल रहे थे। गौरलतब है कि चीन ने अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर आपत्ति जताते हुए इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया था।

नहीं कर सकता कोई अतिक्रमण
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वो जमाने चले गए जब भारत की धरती पर कोई अतिक्रमण कर सकता था। उन्होंने कहा कि आज सुई की नोंक के बराबर जमीन पर भी कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता। अमित शाह ने कहा कि ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि आज भारतीय सेना और आईटीबीपी यहां पर मौजूद है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उन्हीं के कारण कोई भी हमारी सीमा पर आंख उठाकर देख नहीं सकता।

हम पूरी तरह से बेफिक्र
अमित शाह ने कहा कि चाहे देश का कोई भी हिस्सा हो हम निश्चिंत होकर सो रहे हैं। चाहे अरुणाल प्रदेश हो, लद्दाख हो या फिर कश्मीर हो। चाहे उत्तर का कोई भाग हो या फिर मध्य भाग हो, सभी जगहों पर लोग बेफिक्र हैं। अमित शाह ने इसके पीछे की वजह आईटीबीपी के जवानों और थलसेना के पराक्रम को बताया। गौरतलब है कि अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से पहले चीन ने इस पर आपत्ति जताई थी और इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)