होम अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 95 वी जयंती मनाई गई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 17, 2022 09:02 PM

अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 95 वी जयंती मनाई गई

अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 95 वी जयंती मनाई गई

अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 95 वी जयंती मनाई गई

शाहजहांपुर।अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में आनंदपुरम स्थित परिहार कॉटेज पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 95 वी जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न प्रदान करने की मांग की गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने आजीवन सिद्धांतो व उसूलों की राजनीति की।उन्होंने समाजवाद की एक नई परिभाषा दी, वह आज की युवा पीढ़ी के लिए बहुत बड़े प्रेरणा स्रोत हैं एक आम व साधारण परिवार में जन्म लेकर राजनीति के शिखर पुरुष तक का सफर तय किया।उनका प्रधानमंत्री के रूप में अल्प कार्यकाल यादगार है।समाजसेवी गनपत राम मौर्य ने कहा कि चंद्रशेखर जी के समाजवाद में जाति,धर्म व परिवारबाद के लिए कोई स्थान नहीं था, वह स्वदेशी के भी प्रवल पक्षधर थे।संस्था सचिव मुकेश सिंह परिहार ने कहा कि भारतीय राजनीति में चंद्रशेखर जी के अविस्मरणीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।इस अवसर पर सचिन मिश्रा,गौरव यादव, जे पी यादव,अजय कुमार,अंश सिंह,राममूर्ति कश्यप,अंकुर दीक्षित,कौशलेंद्र सिंह,आर्यन सिंह,पुनीत सक्सेना,रमेश सिंह,नरेंद्र सिंह,राजीव सिंह,अतुल चतुर्वेदी, अरविंद मिश्रा, प्रेम शंकर अग्निहोत्री,नरेश वर्मा, कौशलेंद्र सिंह,वीरेश सिंह चौहान,आदित्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)