होम बुलडोजर से कचूमर निकाल जहन्नुम भेज दिया, सिवान रैली में सीएम योगी का माफियाओं पर हमला, कहा- बिहार को विकसित करना है
बुलडोजर से कचूमर निकाल जहन्नुम भेज दिया, सिवान रैली में सीएम योगी का माफियाओं पर हमला, कहा- बिहार को विकसित करना है
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिवान में एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए माफियाओं और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पिछले दो दशकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की नींव मजबूत होने का दावा करते हुए कहा कि अब बिहार को और विकसित बनाना है।
सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा, "मैं परसों रघुनाथपुर में आया था और वहां मैं इसलिए आया था क्योंकि एक खानदानी माफिया वहां पर फिर से कब्जा करना चाहता है." उन्होंने आगे जोर देकर कहा, "बुलडोजर से रौंद-रौंदकर इन माफियाओं का कचूमर निकालकर उत्तर प्रदेश की धरती से जहन्नुम के रास्ते उनके खोल दिए हैं." इस तर्ज पर उन्होंने बिहार में भी माफियाओं को वापस आने नहीं देने की बात दोहराई।
योगी ने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल गरीबों की योजनाओं पर डाका डालते हैं और विकास की राह में बाधा बनते हैं। उनके शब्दों में, विपक्ष "गरीबों के राशन छीन लेंगे और नौकरी के नाम और जमीन हड़प लेंगे"। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन विकास को रोकता है और माफियाराज को बढ़ावा देता है।
मुख्यमंत्री ने सभा में कहा, "ये बिहार की अस्मिता की लड़ाई है, हम बार-बार कहते हैं भारत तब विकसत होगा जब बिहार विकसित होगा." उन्होंने लोगों से अपील की कि माफियाओं और अपराध से निपटने के लिए एनडीए को समर्थन दें ताकि विकास की गति बनी रहे।
योगी ने कहा कि कांग्रेस और RJD ने राम-राम जैसे भावनात्मक मुद्दों का अपमान किया और अयोध्या व सीतामढ़ी में मंदिर निर्माण का श्रेय एनडीए को दिया। उन्होंने कहा कि तामढ़ी में सीता माता का मंदिर एनडीए की सरकार में बन रहा है और राम-जानकी मार्ग जैसे प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं।
सीएम ने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बुलडोजर और कठोर नीति के कारण 8.5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि दंगा करने पर खानदान की संपत्ति भी जाएगी। उनका कहना था कि माफियाओं के खिलाफ सख्ती जरूरी है और यही कारण है कि उन्हें ‘जहन्नुम के टिकट’ काटे गए।
योगी ने सभा में दोहराया कि बिहार को "विकसित बिहार" बनाने के लिए एनडीए की सरकार चाहिए और जनता से कमल और तीर के निशान पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी भावनाओं को सुरक्षित रखें और विकास तथा कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।