होम रामपुर में सपा पर सीएम योगी का वार, बोले- सीएम आवास में होता था दंगाइयों का सम्मान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 1, 2022 09:06 PM

रामपुर में सपा पर सीएम योगी का वार, बोले- सीएम आवास में होता था दंगाइयों का सम्मान

रामपुर में सपा पर सीएम योगी का वार, बोले- सीएम आवास में होता था दंगाइयों का सम्मान

रामपुर में सपा पर सीएम योगी का वार, बोले- सीएम आवास में होता था दंगाइयों का सम्मान

नए साल के पहले दिन जनपद रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलावासियों को ₹95 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया, तो जनता ने भी डबल इंजन की सरकार पर पसंद की मुहर लगाई। भाजपा की जनविश्वास यात्रा की श्रृंखला में मिलक तहसील अंतर्गत रठौ.डा मैदान, बिलासपुर पहुंचे सीएम योगी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनहित की नीतियों को बताया तो समाजवादी पार्टी की सरकारों पर तगड़ा वार भी किया। 'रामपुरी चाकू' का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर जिले को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए एक जनपद−एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की। रामपुर में बहुत खोजने के बाद भी कुछ नहीं मिल रहा। 

आखिर में 'रामपूरी चाकू' को ओडीओपी बनाया गया। सपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यही रामपुरी चाकू जब उनके हाथ में होता है तो गरीब की संपत्ति पर कब्जा होता है, व्यापारी से लूट होती है, लेकिन अच्छे लोगों के पास जब यही शस्त्र हो तो वह इससे धर्म−समाज−संस्कृति की रक्षा करते हैं और हम गुरु परंपरा को मानने वाले लोग हैं। यही रामपुरी चाकू आज जनपद की ओडीओपी है।

 

'तब होता था दंगाइयों का सम्मान, आज गूंज रही गुरुवाणी

 

उत्साह से भरी जनता से आ रही मोदी-योगी जिंदाबाद और जय श्री राम के उद्घोष के बीच सीएम योगी ने सपा शासनकाल की नीतियों की खूब बखिया उधेड़ी। 2017 के पहले और बाद की सरकारों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री आवास पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर दंगो के अपराधियों को बुलाकर सम्मानित किया जाता था, लेकिन 2017 के बाद मुख्यमंत्री आवास में किसानों का सम्मान किया जाता है और गुरुबाणी का पाठ होता है। उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां पहले किसी भी धर्मस्थल के नाम पर पैसा नहीं मिलता था, गरीब को मकान नहीं मिलता था। पिछली सरकारें गरीबों का शोषण करती थीं, दंगाइयों को प्रोत्साहित करती थीं, आतंकी घटनाओं को प्रेरित करते थीं, आतंवादियों के मुकदमे वापस लेते थीं लेकिन आज साढ़े चार लाख नौजवानों को बिना भेदभाव सरकारी नौकरी मिली और किसानों का कर्ज माफ हुआ।

 

जनता के पैसे की थी डकैती अब जेसीबी से निकल रहा

 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली देने की चुनावी घोषणा पर चुटकी लेते हुए सीएम ने सपा काल में बिजली कटौती पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा मैं बबुआ से एक बात पूछना चाहता हूं, जब आप बिजली ही नहीं देते थे तो मुफ्त की बात कहां ? उल्टा जनता से जो वसूली करते थे उसके लिए माफी तो मांग लो। कड़ाके की ठंड में उत्साह से लबरेज लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि एक सप्ताह पहले आपने नोटों के गड्डियों के पहाड़ जेसीबी से निकालते हुए देखा होगा। यह कैसे समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं के घरों से नोट की गड्डियां निकल रही हैं। यह खेत से नहीं निकल रहीं जो जनता के पैसे पर डकैती हुई वही बाहर आ रहा है। सीएम ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद आपने देखा होगा कि कैसे गुरुनानक देव जी से जुड़े पवित्र करतारपुर के कॉरिडोर के खोलने का कार्य हुआ। जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस की सरकार में क्यों नहीं समाप्त हुई? सपा और बसपा जब कांग्रेस का समर्थन करते थे, तब इन्होंने क्यों नहीं समाप्त किया? आज धारा 370 को समाप्त करने का कार्य नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)