होम ‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुई सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2023 07:46 PM

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुई सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुई सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुई  सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

लखनऊ, 12 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को  शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 9वें जीईएसएस लीडरशिप अवार्ड समारोह में अखिल भारतीय स्तर पर ‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिन्सिपल अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती समीना जहीर को भी ‘मोस्ट एक्टिव टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया।  यह सम्मान समारोह थिंक यूनीक इन्फोमीडिया के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित गया। सम्मान समारोह में इन्दिरा गाँधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इगनू) के पूर्व प्रो वाइस चांसलर प्रो. एम.एस. पंत ने आप दोनों शिक्षाविदो को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर शैक्षिक सेवा में उत्कृष्ट भूमिका निभाने हेतु सम्मानित किया।श्रीमती आभा अनन्त शैक्षिक क्षेत्र में नवीनता व उत्कृष्टता के अभिनव प्रयोग के साथ ही भावी पीढ़ी को शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ ही जीवन मूल्यों से जोड़कर कर एक आदर्श नागरिक बनाने के प्रयासों में अनवरत संलग्न हैं, साथ ही समग्रता से परिपूर्ण उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति के विकास में महती भूमिका निभा रही हैं। सी.एम.एस. शिक्षिका श्रीमती जहीर ने शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को अपनाकर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित किये हैं । सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु श्रीमती अनन्त व श्रीमती जहीर को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)