होम दिल्ली-NCR में जेनरेटर के इस्तेमाल पर नियम हुए सख्त; अब पूरी करनी होगी यह शर्त

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2023 09:48 PM

दिल्ली-NCR में जेनरेटर के इस्तेमाल पर नियम हुए सख्त; अब पूरी करनी होगी यह शर्त

दिल्ली-NCR में जेनरेटर के इस्तेमाल पर नियम हुए सख्त; अब पूरी करनी होगी यह शर्त

दिल्ली-NCR में जेनरेटर के इस्तेमाल पर नियम हुए सख्त; अब पूरी करनी होगी यह शर्त

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए डीजल जेनरेटर सेट के इस्तेमाल पर नियम और कड़े कर दिए गए हैं। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर कहा कि 15 मई के बाद 800 किलोवाट तक के जेनरेटर को औद्योगिक व व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए तभी इजाजत दी जाएगी जब वे दोहरे ईंधन (गैस और डीजल) से चलते हों।

जबकि, ग्रैप लागू होने के समय इन पर पहले की तरह ही प्रतिबंध लागू रहेंगे।

राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण की बड़ी वजह में डीजल जेनरेटर सेट के प्रयोग को भी माना जाता है। यही कारण है कि डीजल जेनरेटर के प्रयोग को सीमित करने और उन पर पाबंदी लगाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। ठंड के समय लागू किए जाने वाले ग्रैडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के समय इन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाती है। 15 मई के बाद औद्योगिक और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए 800 किलोवाट तक के जेनरेटर का प्रयोग तभी किया जा सकेगा जब वे दोहरे ईंधन से चलने वाले हों।

दोहरे ईंधन से आशय 70 फीसदी गैस और 30 फीसदी डीजल से चलने वाले जेनरेटर से है। आयोग की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि डीजी सेट का अनियंत्रित उपयोग प्रदूषण के लिहाज से चिंता की वजह है। आयोग ने कहा कि ग्रैप समय के अलावा भी बड़ी संख्या में इस्तेमाल होने वाले डीजी सेट और इनसे निकलने वाले उत्सर्जन पर अगर नियंत्रण के उपाय नहीं किए जाते हैं तो उनसे भारी प्रदूषण होता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)