होम क्या वसीम जाफर की उम्मीद पर खरे उतरेंगे विराट कोहली? जानें पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा
क्या वसीम जाफर की उम्मीद पर खरे उतरेंगे विराट कोहली? जानें पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडिय में खेला जाना है। इस मैच में भारतीय पूर्व क्रिकेटर और मौजूद एक्सपर्ट वसीम जाफर को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दो शतक जड़ने वाले कोहली का बल्ला इस सीरीज में नहीं चला है। दोनों ही पारियों में उन्हें मिशेल सेंटनर ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। बता दें, सीरीज के पहले दो मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, ऐसे में कोहली के पास खुलकर खेलने का मौका होगा।
वसीम जाफर ने कोहली को लेकर ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा 'इस सीरीज में अपने आउट होने से विराट कोहली जरूर निराश हुए होंगे। वह काफी समय से लेग स्पिन खेलने के लिए संघर्ष कर रहा है चाहे वह आदिल राशिद हो या एडम ज़म्पा, और अब बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने लगातार दो बार उन्हें आउट किया है।'
उन्होंने आगे कहा 'मुझे उम्मीद है कि बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखते हुए कोहली तीसरे वनडे में अच्छी वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया जल्द ही दौरा कर रहा है और उनके पास नाथन लियोन के साथ एक ठोस गेंदबाजी इकाई है। इसलिए उनसे हमेशा रन बनाने और अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाती है।'
वसीम जाफर ने इसके अलावा भारतीय गेंदबाजी यूनिट की भी जमकर तारीफ की, रायपुर वनडे में भारत ने मेहमानों को 108 रनों पर ढेर कर दिया था। इस दौरान मोहम्मद शमी ने शुरुआती तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था, वहीं उन्हें मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या का भी भरपूर साथ मिला।
जाफर ने कहा 'मुझे लगा कि उसने (शमी) वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, सिराज और यहां तक कि हार्दिक पांड्या ने भी उनका साथ दिया। इसलिए मुझे लगा कि भारत ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकि ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा पहले गेंदबाजी करने को लेकर असमंजस में थे और काफी समय लिया, यहां तक कि टॉम लेथम ने भी कहा कि वह पहले गेंदबाजी करते।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।