होम यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को मिल सकता है 6 महीने के सेवा विस्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 30, 2022 09:55 PM

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को मिल सकता है 6 महीने के सेवा विस्तार

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को मिल सकता है 6 महीने के सेवा विस्तार

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को मिल सकता है 6 महीने के सेवा विस्तार

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को 6 महीने के सेवा विस्तार मिल सकता है। बता दें कि पिछले साल 31 दिसम्बर 2021 को मिश्रा का रिटायरमेंट था, लेकिन एक साल का सेवा विस्तार देकर उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाया था। अब 31 दिसम्बर 2022 को रिटायरमेंट है। 

1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों में होती है। दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इतना ही नहीं मिश्रा दिल्ली मेट्रो के चेयरमैन भी हैं। मिश्रा ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से एमबीए किया है। इतना ही नहीं मिश्रा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार में कई अहम पदों पर भी रहे हैं।

दुर्गा शंकर मिश्रा के पिता मदन मिश्र के तीन बेटे व चार बेटियां हैं। सबसे बड़े दुर्गा शंकर हैं। उनके छोटे भाई सत्यकाम आईआरएस अफसर हैं और वर्तमान में आयकर विभाग में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर नई दिल्ली में तैनात हैं। छोटे भाई विनय कुमार मिश्र पीसीएस हैं व सचिव के पद पर हैं। दुर्गा शंकर मिश्र के पिता का करीब दस साल पूर्व देहांत हो चुका है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)