होम कोहरे के कारण रात में बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2022 10:28 PM

कोहरे के कारण रात में बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी

कोहरे के कारण रात में बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी

कोहरे के कारण रात में बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी

कोहरे के कारण रात में रोडवेज बसों का संचालन बंद किए जाने के फैसले से यात्रियों में नाराजगी है। आक्रोशित यात्रियों ने मंगलवार देर रात्रि ही उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के बस अड्डों पर जमकर हंगामा किया।

फैसला लागू होने के पहले दिन करीब दो लाख यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी जबकि अधिकांश यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों से सफर किया। शाम को बस पकड़ने पहुंचे यात्रियों को बस अड्डों पर असुविधा के बीच रात बितानी पड़ी। मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, झांसी डिपो में यात्रियों की रोडवेज अधिकारियों से कहासुनी भी हुई।

रोडवेज से अनुबंधित 500 बसों के संचालकों ने रोडवेज के एमडी संजय कुमार से नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि रोडवेज के इस फैसले से हमलोगों का बड़ा नुकसान हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)