होम बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन, मजिस्ट्रेट ने चाहा तो तुरंत छूटेंगे, वर्ना जाएंगे जेल
बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन, मजिस्ट्रेट ने चाहा तो तुरंत छूटेंगे, वर्ना जाएंगे जेल
बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून में संशोधन का विधेयक दोनों सदनों में पारित हो गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह कानून का रूप ले लेगा। कुल मिलाकर देखें तो इस संशोधन से बिहार में शराब पीने वालों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थोड़ी राहत दी है। शराबबंदी कानून को लेकर लगातार नीतीश सरकार की आलोचना होती है। यही कारण था कि सरकार की ओर से विधानसभा में मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक-2022 प्रस्तुत किया गया था। संशोधित विधेयक में पहली बार अपराध करने वालों को जुर्माना जमा करने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट से जमानत मिलने का प्रावधान है। अगर अपराधी जुर्माना भरने में सक्षम नहीं है तो उसे 1 महीने की जेल हो सकती है।बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि कोई शराब पीने गया और ज़हरीली शराब पीकर उसकी मृत्यु हो गई, शराब तो है ही ख़राब। शराबबंदी लागू करना चाहिए। शराब पीना बुरा है बापू ने भी कहा है और जो बापू की बात भी नहीं सुनता वो महा पापी है। कानून बनाए जाते हैं लेकिन उसका पालन कोई नहीं करता है। वहीं आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि आज शराबबंदी के कानून में कुछ संशोधन किए गए हैं। हमारा उद्देश्य है कि क़ानून को लागू करने में जो व्यवहारिक कठिनाइयां आ रही हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सजा कैसे दिला सकते हैं। इस संबंध में कुछ बदलाव किए गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।