होम चाचा-ताऊ, हाथ जोड़कर विनती...खाप पंचायतों से बृज भूषण की इमोशनल अपील

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 7, 2023 09:24 PM

चाचा-ताऊ, हाथ जोड़कर विनती...खाप पंचायतों से बृज भूषण की इमोशनल अपील

चाचा-ताऊ, हाथ जोड़कर विनती...खाप पंचायतों से बृज भूषण की इमोशनल अपील

चाचा-ताऊ, हाथ जोड़कर विनती...खाप पंचायतों से बृज भूषण की इमोशनल अपील

पहलवानों के गंभीर आरोपों के बाद मुश्किलों का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने रविवार को एक बयान जारी कर खाप पंचायतों से भावनात्मक अपील की है। कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने शनिवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर जारी वीडियो में कहा कि चाचा-ताऊ हम यह नहीं कहते कि आप दिल्ली न आओ।

आप दिल्ली आओ, जो दिल में आए करो। उन्होंने आगे कहा है कि कहीं ऐसा न हो चाचा-ताऊ कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आपको पछताना पड़े। फेसबुक पर अपलोड किए गए इस 25 मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 18500 से ज्यादा लोग कमेंट तथा पांच हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

बजरंग, साक्षी, विनेश पर हमला
वीडियो में सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने खाप पंचायतों के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा कि चाचा-ताऊ, स्वाभिमानी आदमी के चरित्र को मार दो, वह आदमी स्वयं मर जाएगा। आज यही हो रहा है। जिसके लिए मैंने सब कुछ किया, अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। भारत की कुश्ती बढ़ाने के लिए मैंने अपनी जेब से कम से कम 25 से 30 करोड़ खर्च करने का काम किया है। सांसद ने प्रदर्शन कर रही पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजरंग भैया की पूरी ट्रायल करा दी गई होती, तो उन्हें पता चल जाता। विनेश महरानी की पूरी ट्रायल दिखा दी गई होती, उठा के पूरा वीडियो देख लो, तो इनका भी काम हो जाता। साक्षी मलिक आप कह रही हैं, आपको ट्रायल में कोच ने एक प्वाइंट दिया था। मैंने कहा था कि बच्ची के चार प्वाइंट हैं, तब आपको चार प्वाइंट मिले थे, यह बात आप भूल गईं।

खाप पंचायत का करता हूं सम्मान
बृज भूषण सिंह ने कहा कि चाचा-ताऊ, मेरे खाप पंचायत के बुजुर्गों! मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा जांच में एक महीना, दो महीना या तीन महीना लगेगा। ये बच्चे (प्रदर्शनकारी पहलवान) गलती कर जाएं तो कर जाएं, मेरे बुजुर्गों हाथ जोड़ कर विनती करता हूं कि आप गलती न करो। गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 15वें दिन भी पहलवानों का धरना जारी है। धरने को खाप पंचायतों ने भी समर्थन दे दिया है और हरियाणा समेत कई राज्यों से खाप पंचायतों के लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं।

अगर गुनाहगार हूं...
बृज भूषण ने कहा कि चाचा-ताऊ हमारी बात मत मानो। अगर आपके गांव की बिटिया, लड़की पहलवानी करती है तो एक मिनट उसे अकेले में बुला कर पूछ लेना। कोई बच्चा पहलवानी करता हो, चाहे कैडेट का हो, जूनियर का हो, सीनियर का हो एक मिनट अकेले में उससे आप पूछ लेना। अगर वह कह दे कि बृज भूषण शरण सिंह के ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, बृज भूषण सिंह ऐसे ही हैं, तो जो इच्छा होगी कर लेना। सिंह ने आगे कहा कि महीने, दो महीने, तीन महीने बाद जब जांच रिपोर्ट आएगी, तब मेरे चाचा ताऊ, कहीं ऐसा न हो कि आपको पछताना पड़े। लेकिन एक बात मैं हाथ जोड़कर आपसे कहना चाहता हूं कि जब भी जांच पूरी होगी। मैं आपके खाप पंचायत में आ जाऊंगा। अगर मैं गुनाहगार हूं तो आप जूते से मार-मार कर मेरी जीवन लीला समाप्त कर देना।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)