होम इण्डोनेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक रीजनल कान्फ्रेन्स में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे सी.एम.एस. प्रतिनिधि

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 7, 2023 07:35 PM

इण्डोनेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक रीजनल कान्फ्रेन्स में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे सी.एम.एस. प्रतिनिधि

इण्डोनेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक रीजनल कान्फ्रेन्स में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे सी.एम.एस. प्रतिनिधि

इण्डोनेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक रीजनल कान्फ्रेन्स में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे सी.एम.एस. प्रतिनिधि

लखनऊ, 7 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल इण्डोनेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक रीजनल कान्फ्रेन्स एण्ड वर्कशाप में भारत का प्रतिनिधित्व कर आज स्वदेश लौटा। स्वदेश वापसी पर सी.एम.एस. प्रतिनिधियों श्री अनिरूद्ध सिंह, सुश्री सुदीप्ता सिंह एवं सुश्री समता राय का अमौसी एअरपोर्ट पर स्वागत किया गया।  यह प्रतिष्ठित सम्मेलन चिल्ड्रेन इण्टरनेशनल समर विलेज (सी.आई.एस.वी.) इंग्लैण्ड के तत्वावधान में इण्डोनेशिया के बाली शहर में 1 से 6 मई तक आयोजित हुई, जिसमें जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, मंगोलिया, वियतनाम एवं भारत समेत 14 देशों के प्रतिनिधियो ने भाग लिया। सी.आई.एस.वी. एशिया पैसिफिक रीजनल कान्फ्रेन्स एण्ड वर्कशाप सी.आई.एस.वी. के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच मित्रता, न्याय, समता, उत्साह तथा सहयोग की भावना को प्रोत्साहन देना है। यही अनुभव आगे चलकर सी.आई.एस.वी. कैम्प के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा जिसके अन्तर्गत विभिन्न देशों के बच्चे एक साथ एक छत के नीचे एक माह के  सी.आई.एस.वी. कैम्प में साथ-साथ रहकर एकता, शान्ति व सौहार्द के गुण सीखते हैं। विदित हो कि सी.एम.एस. विगत 29 वर्षों से चिल्ड्रेन्स इण्टरनेशनल समर विलेज कैम्प की मेजबानी प्रतिवर्ष लखनऊ में कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)