होम कर्नाटक का सबसे ताजा सर्वे, कांग्रेस के लिए खुशखबरी, लेकिन एक बड़ा झटका भी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 7, 2023 09:13 PM

कर्नाटक का सबसे ताजा सर्वे, कांग्रेस के लिए खुशखबरी, लेकिन एक बड़ा झटका भी

कर्नाटक का सबसे ताजा सर्वे, कांग्रेस के लिए खुशखबरी, लेकिन एक बड़ा झटका भी

कर्नाटक का सबसे ताजा सर्वे, कांग्रेस के लिए खुशखबरी, लेकिन एक बड़ा झटका भी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होने वाला है। चुनाव प्रचार भी आठ मई की शाम को खत्म हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों में बीजेपी, कांग्रेस, जेडीएस समेत तमाम दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

जहां कांग्रेस विभिन्न ओपिनियन पोल में सरकार बनने के दावे से उत्साहित है तो वहीं भाजपा को अपनी सरकार बनने की उम्मीद है। वोटिंग से चंद दिनों पहले आज रविवार को एक ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है। इंडिया टीवी और सीएनएक्स के सर्वे में कांग्रेस के लिए खुशखबरी है कि वह सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। हालांकि, एक झटका भी लगा है। ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि कांग्रेस को भले ही सबसे ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद हो, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है।

बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को कितनी सीट?
ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में 105 सीटें जा सकती हैं। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा सीटों की तुलना में 25 अधिक है। वहीं, बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भाजपा को 85 सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनाव से यह 19 सीटें कम होंगी। इस बार किंगमेकर की भूमिका में जेडीएस हो सकती है। सर्वे में जेडीएस को 32 सीटें दी गई हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में उसे पांच सीटें ज्यादा मिली थीं।

कांग्रेस- 105
बीजेपी- 85
जेडीएस- 32

जानिए क्षेत्रवार सीटों का अनुमान
रीजनवाइज बात करें तो ओल्ड मैसूर इलाके में जेडीएस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। यहां की 62 सीटों में जेडीएस को 28, कांग्रेस को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को सिर्फ सात सीटें ही मिल सकती हैं। बॉम्बे कर्नाटक रीजन में 50 सीटें हैं, जिसमें से बीजेपी को 29 सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस को 20 और जेडीएस को एक सीट मिल सकती है। सीएनएक्स-इंडिया टीवी ओपिनियन पोल के अनुसार, तटीय कर्नाटक के इलाकों में बीजेपी को 15 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस के खाते में चार सीटें जाने का अनुमान है।

अन्य क्षेत्रों में किसे कितनी सीटें?
सेंट्रल कर्नाटक रीजन की बात करें तो यहां भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी को कुल 21 में से 13 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को आठ सीट मिल सकती है। जेडीएस और अन्य का खाता खुलने की उम्मीद नहीं है। हैदराबाद-कर्नाटक रीजन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। यहां पर 32 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही। वहीं, बीजेपी को छह और जेडीएस के खाते में दो सीट जा सकती है। इस रीजन में कुल 40 सीटें हैं। ग्रेटर बेंगलुरु के इलाके में बीजेपी को 15 सीटें मिलने के आसार हैं। यह 2018 के मुकाबले चार अधिक हैं। वहीं, कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस के खाते में भी दो सीट जा सकती है। बता दें कि यह ओपिनियन पोल एक मई से छह मई के बीच किया गया है। एजेंसी का दावा है कि इसमें से 112 विधानसभाओं में 11200 लोगों से बात की गई है। इसमें 5,620 पुरुष और 5,580 महिलाएं शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)