होम दिल्ली में मौसम के बदले मिजाज ने तोड़ा रिकॉर्ड; 40 साल बाद मई की सुबह इतनी ठंडी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2023 09:41 PM

दिल्ली में मौसम के बदले मिजाज ने तोड़ा रिकॉर्ड; 40 साल बाद मई की सुबह इतनी ठंडी

दिल्ली में मौसम के बदले मिजाज ने तोड़ा रिकॉर्ड; 40 साल बाद मई की सुबह इतनी ठंडी

दिल्ली में मौसम के बदले मिजाज ने तोड़ा रिकॉर्ड; 40 साल बाद मई की सुबह इतनी ठंडी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में जब मई के महीने के दौरान दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी देखी जाती है, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसा कोहरा नजर आया जिसे देख लोग हैरान रह गए।

यही नहीं राजधानी दिल्ली में 40 वर्षों बाद मई की सुबह इतनी ज्यादा ठंडी रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। इससे पहले वर्ष 1982 में मई की एक सुबह इतनी ठंडी रही थी।

इस बार बदला हुआ है मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आम तौर पर दिल्ली में मई और जून के महीने सबसे ज्यादा गर्मी वाले रहते हैं। लेकिन, इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले तीन-चार दिनों के बीच हुई बारिश और बूंदाबांदी के चलते दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

टूट गया रिकॉर्ड
दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम है जबकि, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले वर्ष 1982 में दो मई का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा था जो ऐतिहासिक तौर पर मई महीने के लिए सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

मई के महीने में क्यों छाया कोहरा?
दिल्ली के लोग गुरुवार की सुबह जब उठे तो कोहरा देखकर चौंक गए। आमतौर पर सर्दियों के समय हल्का या मध्यम कोहरा देखने को मिलता है। मई के महीने में कोहरे को एकदम से असामान्य माना जाता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पिछले दिनों हुई बरसात के चलते मौसम में काफी ज्यादा नमी मौजूद है जबकि, तापमान बेहद कम रहा। वहीं, रात के समय हवा की गति कम रही। इन तीनों ही कारकों के चलते वातावरण में कोहरा बना।

खिली धूप, हवा हुई स्वच्छ
सुबह हल्के कोहरे के बाद दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में धूप निकल आई। दिन भर खिली हुई धूप निकली रही। इसके चलते तापमान में हल्का इजाफा हुआ है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से सात डिग्री कम है। दिल्ली के सफदरजंग में आर्द्रता का स्तर 100 से 53 फीसदी तक रहा। मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार ही साफ-सुथरी बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)