होम BJP ने 10 मेयर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, प्रयागराज से मंत्री नंदी की पत्नी का टिकट कटा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2023 10:21 PM

BJP ने 10 मेयर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, प्रयागराज से मंत्री नंदी की पत्नी का टिकट कटा

BJP ने 10 मेयर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, प्रयागराज से मंत्री नंदी की पत्नी का टिकट कटा

BJP ने 10 मेयर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, प्रयागराज से मंत्री नंदी की पत्नी का टिकट कटा

भाजपा ने 17 नगर निगमों में से पहले चरण होने वाले निकाय चुनाव को लेकर 10 नगर निगमों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रयागराज से योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता का टिकट काट दिया है।

उनके स्थान पर प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को भाजपा ने मेयर प्रत्याशी बनाया है। वहीं लखनऊ से भाजपा ने सुषमा खरकवाल को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। सीएम योगी के शहर गोरखपुर से मंगलेश श्रीवास्तव, वाराणसी से अशोक तिवारी, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, आगरा से हेमलता दिवाकर, सहारनपुर से अजय कुमार, मथुरा से विनोद अग्रवाल, झांसी से बिहारी लाल आर्य को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।

आगरा में हेमलता को मिला निष्ठा का ईनाम

आगरा नगर निगम के लिए पार्टी ने पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर पर दांव लगाया है। विधानसभा चुनाव में आगरा ग्रामीण सीट से हेमलता का टिकट काटकर बेबीरानी मौर्य को दे दिया गया था। उन्हें पार्टी के प्रति निष्ठा बरकरार रखने का ईनाम दिया गया है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल अपनी बेटी और इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया अपनी पत्नी के टिकट के लिए जोर लगाए हुए थे।

मुरादाबाद के मेयर विनोद फिर बने प्रत्याशी

मथुरा-वृंदावन सीट से तमाम अंर्तविरोधों के बावजूद विनोद अग्रवाल मेयर का टिकट पाने में सफल रहे। वे पार्टी के एक राष्ट्रीय महामंत्री के समधी हैं। बीते कुछ दिनों से उनके कई विवादास्पद ऑडियो जमकर वायरल हो रहे थे। फिरोजाबाद में मौजूदा मेयर नूतन राठौर का टिकट काटकर पार्टी कार्यकर्ता कामिनी राठौर को दिया गया है। मुरादाबाद से निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल फिर पार्टी नेतृत्व का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं जबकि सहारनपुर सीट से चिकित्सक डा. अजय कुमार भाजपा के मेयर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। झांसी सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य पर भाजपा ने दांव लगाया है।

भाजपा के घोषित 10 मेयर प्रत्याशी

  • लखनऊ-सुषमा खरकवाल
  • वाराणसी-अशोक तिवारी
  • गोरखपुर-डा. मंगलेश श्रीवास्तव
  • प्रयागराज-उमेश चंद्र गणेश केसरवानी
  • आगरा-हेमलता दिवाकर
  • मथुरा-वृंदावन- विनोद अग्रवाल
  • फिरोजाबाद-कामिनी राठौर
  • मुरादाबाद-विनोद अग्रवाल
  • सहारनपुर-डा. अजय कुमार
  • झांसी-बिहारी लाल आर्य

भाजपा ने 99 नगर पालिकाओं के लिए भी घोषित किए प्रत्याशी

199 नगर पालिका में से भाजपा ने 99 पालिका उम्मीदवारों के नामों का भी रविवार को ऐलान कर दिया है। इसके अलावा नगर निगमों के वार्डों के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपनी कोर वोटर मानी जाने वाली आधी आबादी का खासा ख्याल रखा है। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के अलावा भी उन्हें टिकट दिए गए हैं। सभी छह क्षेत्रों के तहत 37 जिलों की 100 ¸में से 99¸ नगर पालिका परिषदों के लिए घोषित टिकटों में महिलाओं को करीब 44 फीसदी हिस्सेदारी दी गई है। वहीं पार्टी ने ओबीसी की विभिन्न जातियों पर ज्यादा फोकस किया है। अगर अवध क्षेत्र की बात करें तो इसमें 29 नगर पालिका शामिल हैं। इनमें से 27 पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जिसमें 13 टिकट महिलाओं के हिस्से में आए हैं यानि अवध क्षेत्र में घोषित टिकटों में लगभग 50 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की है। पश्चिम की 33 पालिकाओं में से 12 टिकट महिलाओं को मिले हैं। काशी के 10 नगर पालिका में भी महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी मिली है। इसी तरह गोरखपुर क्षेत्र की 6 में से 3, कानपुर क्षेत्र की 12 में से 5 और ब्रज क्षेत्र की 10 में से 5 नगर पालिकाओं का अध्यक्ष पद प्रत्याशी महिलाओं को बनाया गया है।

अवध क्षेत्र के नगर पालिका प्रत्याशी

नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष पद के लिए सुधा देवी, नानपारा से ओमप्रकाश शर्मा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर से धीरेंद्र सिंह धीरू, उतरौला से सविता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। हरदोई जिले की हरदोई नगर पालिका परिषद से सुख सागर मिश्र मधू, संडीला से महेंद्र कुमार सोनी, सांडी से बाबूराम राजपूत लोधी, पिहानी से प्रदीप अवस्थी, बिलग्राम से सुशीला देवी, मल्लावां से अनिल कुमार राठौर प्रत्याशी होंगे। शाहाबाद सीट पर अभी घोषणा होना बाकी है। नगर पालिका परिषद रायबरेली से शालिनी कनौजिया, श्रावस्ती की भिनगा नगर पालिका परिषद से राकेश कुमार गुप्ता प्रत्याशी होंगे। सीतापुर नगर पालिका परिषद से नेहा अवस्थी, मिश्रिख नेमिसारण्य सीट से सुमन भार्गव, बिसवां से सीमा जैन, महमूदाबाद से अमरीश गुप्ता, खैराबाद से बेबी गुप्ता भाजपा प्रत्याशी घोषित की गई हैं। वहीं लहरपुर नगर पालिका परिषद सीट पर अभी प्रत्याशी घोषित होना है।

उन्नाव नगर पालिका परिषद में श्वेता मिश्रा, बांगरमऊ से पुनीत गुप्ता, गंगाघाट से रंजना गुप्ता प्रत्याशी होंगी। गोंडा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी राय चंदानी, नवाबगंज से जर्नादन सिंह, कर्नेलगंज से रामलली को उतारा गया है। लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा सिंह, गोला गोकर्णनाथ से विजय शुक्ला रिंकू, मोहम्मदी से संदीप महरोत्रा और पलिया कलां नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए केवी गुप्ता प्रत्याशी होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)