होम MCD के पेंशनभोगियों के साथ अप्रैल फूल, सुबह खाते में आया पैसा; शाम को हो गया गायब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 5, 2023 09:05 PM

MCD के पेंशनभोगियों के साथ अप्रैल फूल, सुबह खाते में आया पैसा; शाम को हो गया गायब

MCD के पेंशनभोगियों के साथ अप्रैल फूल, सुबह खाते में आया पैसा; शाम को हो गया गायब

MCD के पेंशनभोगियों के साथ अप्रैल फूल, सुबह खाते में आया पैसा; शाम को हो गया गायब

दिल्ली नगर निगम के पेंशन भोगियों के खातों में मंगलवार सुबह पेंशन पहुंची और शाम होते-होते सभी खातों से पेंशन गायब हो गई। इन पेंशनभोगियों मेंदिल्ली नगर निगम के पूर्व निगमायुक्त से लेकर चपरासी तक शामिल हैं जिनकी संख्या करीब 55 हजार से अधिक बताई जाती है।

इस संबंध में निगम यूनियन के पदाधिकारी गिरिराज शर्मा और एपी खान का कहना है कि पेंशन भोगियों के साथ अप्रैल फूल मनाया गया है।

दूसरी तरफ भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि अभी कांट्रेक्ट कर्मियों के नवीकरण का रास्ता नहीं मिला है और हजारों पेंशनधारकों को पेंशन देकर रात को निकालने से नया विवाद खड़ा हो गया है। पेंशनभोगियों के मुताबिक दिल्ली नगर निगम में विभिन्न विभागों के हजारों पेंशनभोगी हैं जिनकी दो माह से पेंशन जारी नहीं हुई है। मंगलवार सुबह पेंशनभोगियों के खातों में एक माह की पेंशन जारी हुई तो उनके चेहरे पर खुशी झलक आई और सोचा की दूसरे माह की पेंशन का भी जल्द ही इंतजाम हो जाएगा। लेकिन यह क्या शाम होते-होते सभी पेंशनधारकों के खातों से पेंशन गायब होने लगी।

बुजुर्ग पेंशनधारकों ने सोचा कि उनके साथ किसी ने धोखाधड़ी कर ली है, क्योंकि आजकल अचानक बैंकों से पैसे निकलने के मामले आ रहे हैं। बैंको से पैसे निकलने पर पेंशन भोगियों ने आपस में बातचीत की तो रात होते होते तक यह पता चला कि सभी पेंशनभोगियों के खातों से पेंशन वापस जा चुकी है।

दूसरी तरफ निगम लेखा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दरअसल फरवरी माह की पेंशन उनके खातों में जानी थी, लेकिन बैंकों की लापरवाही की वजह से मार्च माह की पेंशन चली गई। बैँक की इस लापरवाही की वजह से पेंशनभोगियों को फरवरी माह की पेंशन नहीं मिलती जिसकी वजह से बैंकों ने पेंशनभोगियों के खातों से यह रकम रात तक वापस निकाल ली।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)