होम आधार-PAN के नए नियम, ब्याज पर झटका, जानिए अब कितनी बदल गई PPF स्कीम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2023 10:07 PM

आधार-PAN के नए नियम, ब्याज पर झटका, जानिए अब कितनी बदल गई PPF स्कीम

आधार-PAN के नए नियम, ब्याज पर झटका, जानिए अब कितनी बदल गई PPF स्कीम

आधार-PAN के नए नियम, ब्याज पर झटका, जानिए अब कितनी बदल गई PPF स्कीम

नए फाइनेंशियल ईयर में नौकरीपेशा लोगों के बीच लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) के नियम बदल गए हैं। अब इस योजना में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए पैन और आधार संख्या अनिवार्य कर दी गई है।

इससे पहले निवेश की अनुमति बिना आधार नंबर जमा किए दी जाती थी। पीपीएफ के अलावा अन्य छोटी बचत योजनाओं में भी निवेश के ये नए नियम लागू होंगे।

ब्याज पर झटका: सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए ज्यादातर छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। हालांकि पीपीएफ पर ब्याज दर अप्रैल-जून तिमाही के लिए 7.1 प्रतिशत पर बरकरार है। करीब 12 तिमाहियों से इस स्कीम की ब्याज में इजाफा नहीं हुआ है।

क्या है पीपीएफ स्कीम: यह स्कीम छोटी बचत योजना के तहत आती है। इस स्कीम के तहत आप 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। प्रति वर्ष के हिसाब से अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में 15 साल की लॉक-इन पीरियड है। आप कुछ शर्तों के साथ लॉक-इन पीरियड से पहले पैसे निकाल सकते हैं।

टैक्स छूट भी: इस स्कीम में आप ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत टैक्स छूट भी हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि पीपीएफ पर लोन की भी सुविधा मिलती है। वहीं, योजना के तहत ज्यादा ब्याज का लाभ चाहते हैं तो महीने के 1 से 4 तारीख के बीच में रकम जमा करना होगा। इससे आप निवेश शुरू करने के महीने के ब्याज के लिए भी योग्य होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)