होम UP 2027 Election: CM Face पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2026 08:35 PM

UP 2027 Election: CM Face पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो रही हैं। चुनाव से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आखिर किस चेहरे के साथ मैदान में उतरेगी।

UP 2027 Election: CM Face पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो रही हैं। चुनाव से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आखिर किस चेहरे के साथ मैदान में उतरेगी। क्या मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का चेहरा होंगे या फिर कोई नया नाम सामने आएगा? इस सवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलचस्प जवाब दिया है।

एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि 2027 के चुनाव में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर यूपी में हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने का अधिकार बीजेपी के संसदीय बोर्ड के पास है।

पंकज चौधरी ने गिनाए PM मोदी समेत 6 नाम

पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम गिनाए। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करता है. हमारे सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वह चेहरा होंगे, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चेहरा होंगे, हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चेहरा हैं. गृह मंत्री अमित शाह भी चेहरा होंगे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी चेहरे हैं."

इस बयान में पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का नाम लिया। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इनमें से किसे 2027 में मुख्यमंत्री पद के लिए आधिकारिक चेहरा बनाया जाएगा।

क्या पंकज चौधरी खुद भी CM Face हैं?

बातचीत के दौरान जब पंकज चौधरी से पूछा गया कि क्या वह खुद भी मुख्यमंत्री चेहरे की संभावित सूची में हैं, तो उन्होंने कहा कि वह भी एक चेहरा हैं, लेकिन इसका फैसला पार्टी ही करती है। उनके मुताबिक, व्यक्तिगत तौर पर उनके कहने से कोई निर्णय नहीं होता। फिलहाल पार्टी का मुख्य उद्देश्य 2027 में सरकार बनाना है।

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह सात बार सांसद बनने के बाद मंत्री बने। पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें नौ बार टिकट दिया, जिसे वह पार्टी का एहसान मानते हैं और इसके लिए पार्टी के आभारी हैं। मंत्री बनाने का फैसला भी पार्टी ने ही किया था।

पार्टी जो फैसला करेगी, उसके साथ खड़े रहेंगे पंकज चौधरी

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्हें पार्टी के फैसले से मिली है और भविष्य में पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे संगठन के फैसले के मुताबिक आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के चेहरे पर, प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव होगा. हम मिलकर चुनाव लड़ते हैं और बाद में तय करते हैं कि कौन क्या बनेगा."

पंकज चौधरी के इस बयान के बाद 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। फिलहाल पार्टी की ओर से किसी एक नेता को आधिकारिक CM Face घोषित नहीं किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)