होम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सी.एम.एस. छात्रों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 3, 2022 06:54 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सी.एम.एस. छात्रों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सी.एम.एस. छात्रों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सी.एम.एस. छात्रों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

लखनऊ, 3 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कोराना से सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया। मौका था लखनऊ के सिविल हास्पिटल में 15 से 18 वर्ष उम्र के बच्चों के कोविड टीकाकरण के शुभारम्भ का, जहाँ आज पहले दिन सी.एम.एस. के 50 छात्रों ने कोविड टीका लगवाया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर छात्रों की खुशी की देखते ही बनती थी। छात्रों ने बड़े ही उत्साह से कोविड टीका लगवाया और कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने का संकल्प व्यक्त किया। सी.एम.एस. छात्रों का कहना था वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व सावधानियों का पूरी तहर से पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। विदित हो कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण की घोषणा की थी, जिसका आज से शुभारम्भ हुआ।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आभारी हैं जिन्होंने सी.एम.एस. छात्रों के बीच आकर उनका हौसला बढ़ाया।  बच्चों के टीकाकरण होने से अभिभावकों में भी नया उत्साह जागृत होगा और सभी को सामूहिक प्रयास से कोरोना महामारी को हराया जा सकता है। डा. गाँधी ने सभी अभिभावकों से पुरजोर अपील की कि वे अपने 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करायें एवं स्वयं भी कोरोना गाइडलाइन्स का हर हाल में पालन करें, जिससे की कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)