होम साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा बने वनडे टीम के कप्तान
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा बने वनडे टीम के कप्तान
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। बीसीसीआई के अनुसार अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने एकदिवसीय और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को नामित किया है। दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया है। विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। जबकि अजिंक्य रहाणे से टेस्ट टीम के उप कप्तान की जिम्मेदारी ले ली गई है।विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (वीसी), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।