होम ट्रंप के भारत-पाक सीजफायर दावे पर राहुल गांधी का वार, मोदी डरते हैं, बिहार आकर कहें ट्रंप झूठ बोल रहे हैं

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 29, 2025 06:12 PM

ट्रंप के भारत-पाक सीजफायर दावे पर राहुल गांधी का वार, मोदी डरते हैं, बिहार आकर कहें ट्रंप झूठ बोल रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को दक्षिण कोरिया में दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीजफायर में उनका अहम रोल था।

ट्रंप के भारत-पाक सीजफायर दावे पर राहुल गांधी का वार, मोदी डरते हैं, बिहार आकर कहें ट्रंप झूठ बोल रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को दक्षिण कोरिया में दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीजफायर में उनका अहम रोल था। इस दावे पर राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरते हैं और उनके अपमान पर भी चुप रहते हैं।

राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “ट्रंप अलग-अलग देशों में नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते।” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी में इतना साहस नहीं है कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति को खुलकर जवाब दे सकें।

‘ट्रंप को जवाब देने की हिम्मत नहीं मोदी में’
राहुल गांधी ने आगे कहा, “ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने व्यापार का इस्तेमाल पीएम मोदी को डराने के लिए किया ताकि वे ऑपरेशन सिंदूर रोक दें। ट्रंप ने कहा कि 7 विमान गिराए गए। ट्रंप ने 50 बार कहा कि उसने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया है, लेकिन मोदी जी के मुंह से ‘चूं’ तक नहीं निकला। पीएम मोदी में कुछ कहने का दम ही नहीं है। ऐसा आदमी बिहार में कभी विकास नहीं ला सकता।”

राहुल गांधी का मोदी को सीधा चैलेंज
राहुल गांधी ने कहा, “1971 की लड़ाई में इंदिरा गांधी जी ने अमेरिका के राष्ट्रपति से साफ कह दिया था कि हम आपसे नहीं डरते। प्रधानमंत्री ऐसे होते हैं। एक-दो बार नहीं, ट्रंप ने 50 बार बोला है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया है। वो (ट्रंप) हमारी सेना, हमारी वायुसेना के बारे में बोल रहा है। हमारे प्रधानमंत्री में ये कहने की हिम्मत नहीं है कि ट्रंप जो कह रहे हैं वो झूठ है। मैं पीएम मोदी को चैलेंज करता हूं कि जब वो बिहार आएं तो कह दें कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहा है... वो नहीं बोल सकते।”

क्या बोले थे ट्रंप?
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान कहा था कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ था, तब उन्होंने दोनों देशों से लड़ाई रोकने की अपील की थी। ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों ने पहले मना किया, लेकिन जब उन्होंने 250 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी, तब सीजफायर पर सहमति बनी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)