होम Lucknow News: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अब PDA प्रहरी रखेंगे वोटर लिस्ट पर नज़र, हर वोट की रक्षा का संकल्प

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2025 04:06 PM

Lucknow News: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अब PDA प्रहरी रखेंगे वोटर लिस्ट पर नज़र, हर वोट की रक्षा का संकल्प

चुनाव आयोग द्वारा देशभर के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की घोषणा के बाद, समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा राजनीतिक दांव चला है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ‘PDA प्रहरी’ नियुक्त करने का ऐलान किया है

Lucknow News: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अब PDA प्रहरी रखेंगे वोटर लिस्ट पर नज़र, हर वोट की रक्षा का संकल्प

Lucknow News: चुनाव आयोग द्वारा देशभर के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की घोषणा के बाद, समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा राजनीतिक दांव चला है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ‘PDA प्रहरी’ नियुक्त करने का ऐलान किया है, जो पूरे प्रदेश में वोटर लिस्ट से जुड़ी हर गतिविधि पर नज़र रखेंगे।

वोटर लिस्ट पर नजर रखेंगे ‘PDA प्रहरी’

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ये प्रहरी हर ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर सक्रिय रहेंगे। उनका मुख्य कार्य फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ना) और फॉर्म-7 (नाम हटाना) की प्रक्रिया की निगरानी करना होगा ताकि PDA समुदायों के वोटरों के नाम गलती से या जानबूझकर न हटाए जाएं।

सपा का कहना है कि इन प्रहरियों की मदद से पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हर व्यक्ति को उसके वोट का अधिकार मिले और लोकतंत्र सुरक्षित रहे।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

अखिलेश यादव ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा —

सबको उसके वोट का अधिकार दिलवाना है, हर वोट का प्रहरी बनकर लोकतंत्र बचाना है।
साथ ही उन्होंने #पीडीए_प्रहरी हैशटैग का उपयोग किया, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का हिस्सा है। सपा किसी भी तरह से वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहती।

12 राज्यों में शुरू होगा SIR का दूसरा चरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को SIR के दूसरे फेज की शुरुआत की घोषणा की थी। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में चलेगी।

इस अभियान में दोहरी प्रविष्टियों या अवैध नामों को हटाने और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने पर जोर रहेगा। हालांकि, विपक्ष ने इस प्रक्रिया पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए हैं।

सपा ने साधा विपक्षी सुर

बिहार में SIR को लेकर पहले ही विपक्षी दलों ने ऐतराज जताया था, और अब उत्तर प्रदेश में भी इस मुद्दे के राजनीतिक गर्माने की पूरी संभावना है।
अखिलेश यादव का PDA प्रहरी अभियान इस बात का संकेत है कि सपा अब वोटर लिस्ट की पारदर्शिता और मताधिकार संरक्षण को लेकर राज्यभर में बड़ा अभियान चलाने वाली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)