होम मेरठ में बोले पीएम मोदी, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 2, 2022 09:38 PM

मेरठ में बोले पीएम मोदी, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे

मेरठ में बोले पीएम मोदी, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे

मेरठ में बोले पीएम मोदी, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित की जा रही है। मेजर ध्यानचंद के नाम में शब्द है ध्यान। बिना ध्यान के सफलता नहीं मिलती इसलिए जिस यूनिवर्सिटी का नाम ध्यानचंद से जुड़ा हो वहां ध्यान से काम करने वाले देश का नाम रोशन करेंगे यह मुझे पक्का विश्वास हैशाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं।

योगी सरकार अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में UP में अपराधी और माफिया अपना खेल खेलते थे। पहले बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे। मेरठ और आसपास के लोग भूल नहीं सकते कि पहले उनके घर जला दिए जाते थे। लोग अपना पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन के लिए मज़बूर हो गए थे। अब योगी आदित्यनाथ की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं। 

मुलायम पर तंज

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह होती है। योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर ये कहकर ना टाल दे कि लड़कों से गलती हो जाती है। जो पहले सत्ता में थे, उन्होंने आपको गन्ने का मूल्य किस्तों में तरसा तरसा कर दिया. पहले की सरकारों में चीनी मिलें कौड़ियों के दाम बेची जाती थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)