होम चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान, यूपी में बनी सपा की सरकार तो 300 यूनिट फ्री मिलेगी बिजली
चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान, यूपी में बनी सपा की सरकार तो 300 यूनिट फ्री मिलेगी बिजली
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अपने ऐलान में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त में बिजली मिलेगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने एक और बड़ा ऐलान किया है। किसानों को अपने पाले में करने के लिए अखिलेश ने कहा है कि सपा सरकार बनने पर पूरी सिंचाई मुफ्त में होगी। आपको बता दें कि फ्री बिजली की पॉलिटिक्स दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खूब करते हैं। लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने उनके फार्मूले को उत्तर प्रदेश में जनता को लुभाने के लिए लपक लिया है।सके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुकाबला नहीं कर पाने की वजह से भाजपा अब उनके कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने लगी है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के लोगों पर मुकदमा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को परेशान एवं अपमानित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा जा रहा हैहाल में इत्र व्यापारियों पर हुई छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि एक छापा ऐसा पड़ा कि देश के लोग नोटों की गड्डीयां देख रहे थे। हमने देखा कि कहीं इससे (कानपुर का इत्र व्यापारी) हमारा संबंध तो नहीं। पक्का हुए तब कहा कि यह डिजीटल इंडिया की गड़बड़ी है। इनको (BJP) छापा समाजवादियों के यहां मारना था और छापा मारा अपने लोगों पर उन्होंने कहा कि पीयूष जैन पर छापा पड़ा और जब सच्चाई सामने आई तो भारतीय जनता पार्टी खुद बदनाम हो गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।