होम Lenskart IPO में निवेशकों का जबरदस्त उत्साह, दूसरे दिन 1.5 गुना सब्सक्रिप्शन, सिर्फ एक दिन और बाकी
आईवियर रिटेल कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) के आईपीओ ने बाजार में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। दूसरे दिन भी निवेशकों का जोश देखने लायक रहा। आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन तक यह इश्यू लगभग 1.5 गुना (146%) सब्सक्राइब हो चुका है।
Lenskart IPO Boom: आईवियर रिटेल कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) के आईपीओ ने बाजार में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। दूसरे दिन भी निवेशकों का जोश देखने लायक रहा। आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन तक यह इश्यू लगभग 1.5 गुना (146%) सब्सक्राइब हो चुका है।
NSE पर सुबह 11:15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 9.98 करोड़ शेयरों के मुकाबले 14.6 करोड़ से अधिक बोलियां लग चुकी थीं।
Lenskart Solutions का यह IPO 31 अक्टूबर से खुला है और निवेशक इसमें 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी ने ₹2,150 करोड़ के फ्रेश इश्यू और 12.75 करोड़ शेयरों की ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कुल ₹7,278 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
प्राइस बैंड ₹382-₹402 प्रति शेयर तय किया गया है।
मार्केट में Lenskart IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर ₹85 पहुंच गया है।
यह इश्यू प्राइस से करीब 21.14% ज्यादा है, जिससे संकेत मिलता है कि शेयर की लिस्टिंग लगभग ₹487 प्रति शेयर पर हो सकती है।
IPO खुलने से पहले GMP लगभग 11.9% था, जो अब दोगुना होकर 21% के पार चला गया — यह निवेशकों के भरोसे का स्पष्ट संकेत है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।