होम Google Internship 2026: टेक्नोलॉजी में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई
अगर आप टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का सपना रखते हैं, तो आपके लिए Google लेकर आया है एक बेहतरीन अवसर। कंपनी ने समर 2026 के लिए Software Engineer PhD Internship के आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Google Internship 2026: अगर आप टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का सपना रखते हैं, तो आपके लिए Google लेकर आया है एक बेहतरीन अवसर। कंपनी ने समर 2026 के लिए Software Engineer PhD Internship के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप भारत के तीन प्रमुख टेक शहरों — बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे — में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार Google Careers वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गूगल ने बताया है कि यह एक 12 से 14 हफ्तों की पेड इंटर्नशिप होगी, जो न केवल व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर विकास का अवसर भी देगी।
कंपनी के अनुसार —
“हमारे साथ जुड़ें एक 12 से 14 हफ्तों की पेड इंटर्नशिप के लिए, जहां आपको सीखने, बढ़ने और दुनिया के बेहतरीन इंजीनियरों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।”
इंटर्न्स को इस दौरान कंप्यूटर साइंस की जटिल समस्याओं पर काम करने, स्केलेबल सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने और रिसर्च प्रोजेक्ट्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
गूगल का कहना है कि हर इंटर्न किसी न किसी वास्तविक प्रोजेक्ट पर काम करेगा जो कंपनी की जरूरतों से जुड़ा होगा।
मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल हैं —
इस इंटर्नशिप के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो PhD प्रोग्राम में नामांकित हों, विशेषकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए।
उम्मीदवार के पास होना चाहिए —
अगर आपके पास Machine Learning, Artificial Intelligence, Distributed Systems, Networking, Algorithms या Databases जैसे क्षेत्रों में रिसर्च का अनुभव है, तो आपकी चयन संभावना ज्यादा होगी।
गूगल ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है जो तकनीक को आगे बढ़ाने और जटिल समस्याओं का रचनात्मक समाधान खोजने के प्रति उत्साही हों।
कंपनी की भर्ती टीम उम्मीदवारों के रिज़्यूमे और रिसर्च बैकग्राउंड का विश्लेषण कर उपयुक्त भूमिका तय करेगी।
हालांकि, स्टाइपेंड या सैलरी स्ट्रक्चर की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह एक पेड इंटर्नशिप होगी, जिसमें प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धी भुगतान (competitive pay) मिलेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।